Jawaharlal Nehru Centre for Advanced Scientific Research - An Autonomous Institution

जेएनसीएएसआर कैसे पहुंचें

वायुयान द्वारा बेंगलूर पहुँचना

बेंगलूर, भारत के अधिकांश नगरों से सु-संयोजित है तथा अनेक राजधानी नगर/मैत्रुक विदेशी देशों के नगर नियमित वायु-उड़ानों से जुड़े हुए हैं। बेंगलूर अंतर्राष्ट्रीय विमान-पत्तन लिमिटेड (बीआईएएल) विमान पत्तन देवनहल्ली में स्थित है, जो लगभग 25 कि.मी. की दूरी पर है।

विमान-पत्तन (एयरपोर्ट) शटल, अंतर-नगरीय बस, किराए की कार, विमान-पत्तन (एयरपोर्ट) टैक्सी, ऐप आधारित टैक्सी जैसी नियमित शटल सेवाएँ उपलब्ध हैं। विस्तृत जानकारी के लिए निम्न लिंक पर जाएँ:

बेंगलूर अंतर्राष्ट्रीय विमानपत्तन

अगर स्थानीय बस सेवाओं का उपयोग कर रहे हों तो उतरने का निकटतम स्थान बैटरायनपुर या एस्टीम मॉल के पास है। केंद्र पर आने के लिए ऑटो-रिक्शा किराये पर लिया जा सकता है।

रेल से बेंगलूर पहुँचना

बेंगलूर, भारत के अन्य भागों से रेल सेवाओं द्वारा सु-संयोजित है। बेंगलूर में स्थित कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशन निम्नलिखित हैं:

1. बेंगलूर नगर रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: SBC)

यह स्टेशन मेट्रो तथा नगर बसों से उत्तम रीति से जुड़ा हुआ है, जिससे नगर के अन्य भागों तक सुगम अभिगम प्राप्त होता है।

2. बेंगलूर कंटोनमेंट रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: BNC)

3. यशवंतपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: YPR)

यह स्टेशन मुख्य नगरों के साथ रेल मार्गों की सेवा प्रदान करता है, जिसमें दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चेन्नई, और पुणे शामिल हैं।

4. कृष्णराजपुरम रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: KJM)

5. यलहंका जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: YNK)

इन सभी स्टेशनों पर मीटर आधारित ऑटो-रिक्शा, अंतरनगरीय बस, किराये की कार, एवं ऐप आधारित टैक्सी सेवाएँ उपलब्ध हैं। अगर स्थानीय बस सेवाओं का उपयोग कर रहे हों तो उतरने का निकटतम स्थान बैटरायनपुर या एस्टीम मॉल है। केंद्र पर आने के लिए ऑटो-रिक्शा किराये पर लिया जा सकता है।

भूमार्ग (सड़क मार्ग) द्वारा बेंगलूर पहुँचना

बेंगलूर, सड़क मार्ग से गोवा, मुंबई, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, कोचिन, कोयंबटूर तथा मंगलूर जैसे नगरों से सु-संयोजित है। बसों के विकल्प में नियमित बसें, वातानुकूलित (एसी), वोल्वो तथा स्लीपर कोच शामिल हैं।

जहाँ कर्नाटक राज्य परिवहन निगम (KSRTC) कुछ बसों का संचालन करता है, वहीं कई निजी बस ऑपरेटर भी अंतर-नगरीय बस सेवाएँ प्रदान करते हैं।

इन सभी बस अड्डों पर मीटर आधारित ऑटो-रिक्शा, अंतर-नगरीय बस, किराये की कार, और ऐप आधारित टैक्सी सेवाएँ उपलब्ध हैं। अगर स्थानीय बस सेवाओं का उपयोग कर रहे हों तो उतरने का निकटतम स्थान बैटरायनपुर या एस्टीम मॉल है। केंद्र पर आने के लिए ऑटो-रिक्शा किराये पर लिया जा सकता है।