Jawaharlal Nehru Centre for Advanced Scientific Research - An Autonomous Institution

2024 प्रशिक्षण कार्यक्रम और अंतर-प्रयोगशाला तुलना के लिए आवेदन आमंत्रित

TWAScasareplogo

टीडबल्यूएएस के बारे में

विकासशील देशों में विज्ञान की उन्नति के लिए विश्व विज्ञान अकादमी (TWAS) एक स्वायत्त अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसकी स्थापना 1983 में ट्राइस्टे, इटली में, पाकिस्तान के नोबल पुरस्कार विजेता अब्दुस सलाम के नेतृत्व में विकासशील देशों के वैज्ञानिकों के एक विशिष्ट समूह द्वारा की गई थी। इसे आधिकारिक तौर पर 1985 में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव द्वारा "थर्ड वर्ल्ड एकेडमी ऑफ साइंसेज" के रूप में लॉन्च किया गया था।

विकासशील देशों में विज्ञान की उन्नति के लिए विश्व विज्ञान अकादमी (यूनेस्को-टीडब्ल्यूएएस) अनुसंधान, शिक्षा, नीति और कूटनीति के माध्यम से स्थायी समृद्धि का समर्थन करने के लिए काम करती है।

टीडब्ल्यूएएस की स्थापना 1983 में 1979 में नोबेल पुरस्कार विजेता पाकिस्तानी भौतिक विज्ञानी अब्दुस सलाम के नेतृत्व में विकासशील देशों के वैज्ञानिकों के एक विशिष्ट समूह द्वारा की गई थी। 2021 के अंत तक, यूनेस्को-टीडब्ल्यूएएस में 1,300 से अधिक निर्वाचित फेलो थे - उनमें से 11 नोबेल पुरस्कार विजेता थे जो 108 देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह अकादमी अब्दुस सलाम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थ्योरेटिकल फिजिक्स (आईसीटीपी) के परिसर में ट्राएस्टे, इटली में स्थित है। टीडब्ल्यूएएस, संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का एक प्रोग्राम एकक है, जो इटली के विदेश मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से अपना प्रमुख वित्त-पोषण प्राप्त करता है। स्वीडिश अंतर्राष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी (एसआईडीए) टीडब्ल्यूएएस के प्रोग्रामों के लिए आवश्यक धन जुटाती है। तीन दशकों से अधिक समय से, टीडब्ल्यूएएस मिशन निम्नलिखित उद्देश्य से निरंतर बना हुआ है-

  • विकासशील दुनिया में वैज्ञानिक अनुसंधान में उत्कृष्टता को पहचानना, समर्थन देना और बढ़ावा देना
  • उन देशों में युवा वैज्ञानिकों की जरूरतों को पूरा करना जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी में पिछड़ रहे हैं
  • विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार में दक्षिण-दक्षिण और दक्षिण-उत्तर सहयोग को बढ़ावा देना, और
  • विकासशील देशों द्वारा सामना की जाने वाली प्रमुख चुनौतियों को हल करने में वैज्ञानिक अनुसंधान और अनुभवों को साझा करने को प्रोत्साहित करना।

टीडब्ल्यूएएस ने विभिन्न देशों में कुछ राष्ट्रीय चैप्टरों की स्थापना की है। ये चैप्टर सतत विकास की भूमिका सहित चिंता के आम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैठक करते हैं। ये चैप्टर टीडबल्यूएएस अनुसंधान अनुदान और फैलोशिप कार्यक्रमों में शामिल वैज्ञानिकों को उनके देश के व्यापक वैज्ञानिक समुदायों से जोड़ने में सक्षम भी बनाते हैं।

टीडब्ल्यूएएस ने विकासशील देशों में विज्ञान के प्रचार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए 5 क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किए हैं। इन कार्यालयों में शामिल हैं - (ए) , (बी) , (सी) , (डी) और (ई) ।

  • लैटिन अमेरिकी और कैरिबियाई क्षेत्र
  • पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत क्षेत्र
  • मध्य और दक्षिण एशिया क्षेत्र
  • अरब क्षेत्र
  • उप सहारा अफ्रीकी क्षेत्र

वर्तमान में इस पृष्ठ के लिए कोई भी सामग्री उपलब्ध नही है, जल्द ही इस पृष्ठ के लिए सामग्री उपलब्ध होगी|