Jawaharlal Nehru Centre for Advanced Scientific Research - An Autonomous Institution

बानी कांता शर्मा

Dr.

बानी कांता शर्मा

संकाय सदस्य

डॉ. शर्मा ने अकार्बनिक एवं भौतिकीय रसायन विभाग, आईआईएससी, बेंगलूर से पीएच.डी पूरी की। तदुपरांत यूनाइटेट स्टेट्स में अपना पोस्ट डॉक्टोरल अध्ययन करने के लिए वे यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास साउथ-वेस्टर्न मेडिकल सेंटर और दि स्क्रिप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फ्लोरिडा चले गए। भारत वापस आने के बाद उन्होंने शिव नाडर यूनिवर्सिटी के रसायन शास्त्र विभाग में कार्यग्रहण किया। इसके बाद वे बेंगलूर चले गए जहां उन्होंने जेएनसीएएसआर के नव रसायन एकक में कार्यग्रहण किया। वे गैर-सहसंयोजक अंतर्क्रियाओं तथा छोटे अणुओं और प्रोटीन में अनुरूप वरीयता तय करने में उनकी भूमिका का अध्ययन करने में रूचि रखते हैं। वे कृत्रिम कोलाजेन मिमिक निर्मित करने के लिए रासायनिक विधियां विकसित करने में भी रूचि रखते हैं।