जनेउवैअकें कैसे पहुँचे

वायुयान द्वारा बेंगलूर पहुँचना

बेंगलूर, भारत के अधिकांश नगरों से सु-संयोजित है तथा अनेक राजधानी नगर/मैत्रुक विदेशी देशों के नगर नियमित वायु-उड़ानों से जुड़े हुए हैं। बेंगलूर अंतर्राष्ट्रीय विमान-पत्तन लिमिटेड (बीआईएएल) विमान पत्तन देवनहल्ली में स्थित है, जो लगभग 25 कि.मी. की दूर पर है। विमान-पत्तन (एयरपोर्ट) शटल, अंतर-नगरीय बस, किराए की कार, विमान-पत्तन (एयरपोर्ट) टैक्सी ऐप आधारित टैक्सी जैसी नियमित शटल सर्विस (सेवाएँ) उपलब्ध हैं। विस्तृत जानकारी के लिए निम्न लिंक में लॉग-ऑन हो जाएँ।

http://www.bengaluruairport.com

अगर स्थानीय बस सेवाओं का उपयोग कर रहे हों तो उतरने का निकटतम स्थान बैटरायनपुर या एस्टीम माल के पास उतरें।  केंद्र पर आने के लिए ऑटो-रिक्शा किराये पर लिया जा सकता है।

रेल से बेंगलूर पहँचना

बेंगलूर, भारत के अन्य भागों के साथ रेल सेवाओं के ज़रिए सु-संयोजित है। बेंगलूर में स्थित कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशन निम्नानुसार हैं :-

1.    बेंगलूर नगर रेलवे स्टेशन (स्टेशनकोड : SBC)

यह स्टेशन मेट्रो तथा नगर बसों के साथ उत्तम रीति से जुड़ा हुआ है, जिसमें नगर के अन्य भागों के साथ अनुकूलकारी अभिगम निहित है।

2.    बेंगलूर कंटोनमेंट रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड :BNC)

3.    यशवंतपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड :YPR)

यह स्टेशन मेट्रो तथा नगर बसों के साथ सुगम अभिगम के साथ अनुकूल के साथ स्थित है। यह स्टेशन मुख्य नगरों के साथ रेल्वे (मार्गों) रूटों की सेवा प्रदान करता है, जिसमें सम्मिलित हैं – दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चेन्नई तथा पुणे।

4.    कृष्णराजपुरम रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड :KJM)

5.    यलहंका जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड :YNK)

इन सभी स्टेशनों पर मीटरित ऑटो-रिक्शा, अंतरनगरीय बस, किराये की कार, ऐप आधारित टैक्सी सेवाएँ उपलब्ध हैं।

अगर स्थानीय बस सेवाओं का उपयोग कर रहे हों तो उतरने का निकटतम स्थान बैटरायनपुर या एस्टीम माल के पास उतरें।  केंद्र पर आने के लिए ऑटो-रिक्शा किराये पर लिया जा सकता है।

भूमार्ग (रोड) द्वारा बेंगलूर पहुँचना

     बेंगलूर, बसों के जाल कार्य (नेटवर्क) द्वारा गोवा, मुंबई, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, कोचिन, कोइंबत्तूर तथा मंगलूर जैसे नगरों के साथ उत्तम रीति से जुड़ा हुआ है। नियमित बसों से लेकर वातानुकूलित (हवानियंत्रित), वोल्वो तथा स्लीपर कोचों (शयन-यानों) के विकल्प निहित हैं। जहाँ कर्नाटक राज्य (मार्ग) रोड परिवहन निगम द्वारा कुछ बसों की सेवाएँ निहित हैं, वहीं पर बेंगलूर से अन्य नगरों तथा अन्य नगरों से बेंगलूर तक अंतर-नगरीय बस सेवाएँ अनेक प्राइवेट बस प्रचालन द्वारा निहित हैं। इन सभी बस-स्टैंडों (अड्डों) पर मीटरित ऑटो-रिक्शा, अंतर-नगरीय बस, किराये की कार, ऐप आधारित टैक्सी सेवाएँ उपलब्ध हैं। अगर स्थानीय बस सेवाओं का उपयोग कर रहे हों तो उतरने का निकटतम स्थान बैटरायनपुर या एस्टीम माल के पास उतरें।  केंद्र पर आने के लिए ऑटोरिक्शा किराये पर लिया जा सकता है।